सर्दियों में इन खट्टे फलों का सेवन कीजिये और स्वास्थ्य रहें
कीनू संतरा जैसा होता है पर इसका रंग संतरे से थोड़ा ज्यादा गहरा होता है। साथ ही साइज में भी ये संतरे से थोड़ा छोटा होता है।

सर्दियों में सभी लोगो को खट्टे फल और रसदार फलों का सेवन करना चाहिए । खट्टे फल और रसदार फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं और हाई कैलोरी खाने से बचना चाहते हैं, उनके लिए खट्टे फल बहुत फायदेमंद है। जैसे कि एक मध्यम आकार के नारंगी में लगभग 60 से 80 कैलोरी होती है, जबकि एक कटोरी अंगूर में लगभग 90 कैलोरी होती है।
संतरा
संतरा विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोस्फोरस और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को मौसमी बीमारी से बचाते हैं।
अंगूर
अंगूर भी स्वाद में थोड़े खट्टे होते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्टर है और विभिन्न प्रकार के रोगों से आपको बचाता है। दरअसल अंगूर में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने का गुण भी रखता है। इसलिए एक स्ट्रांग इम्यून सिस्टम के लिए अपनी डायट में अंगूर को जरूर शामिल करें।
कीनू
कीनू संतरा जैसा होता है पर इसका रंग संतरे से थोड़ा ज्यादा गहरा होता है। साथ ही साइज में भी ये संतरे से थोड़ा छोटा होता है। कीनू शरीर में सूजन को कम करने में सहायक है और फाइन रेडिकल्स के नुकसानों से शरीर को बचाता है। इसके अलावा ये कोशिकाओं के विकास को भी बढ़ावा देते हैं।
मौसंबी
मौसंबी खाना आपने मुंह के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दरअसल, ये मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और स्कर्वी जैसे बीमारियों के लक्षणों को कम करते हैं।