पाकिस्तान में क्यों सबसे ज्यादा देखा जाता है दूरदर्शनऔर आकाशवाणी
क्या आप जानती हैं कि भारत के बाद सबसे ज्यादा पाकिस्तान इंडिया का दूरदर्शन और आकाशवाणी रेडियो पाकिस्तान में देखे और सुने जाते हैं।

क्या आप जानती हैं कि भारत के बाद सबसे ज्यादा पाकिस्तान इंडिया का दूरदर्शन और आकाशवाणी रेडियो पाकिस्तान में देखे और सुने जाते हैं। पाकिस्तानी सरकारें भले ही भारत से दुश्मनी रखती हों मगर आज भी पाकिस्तानियों के मन में भारत से अलग होने का मलाल दिखता है। इससे भी खास बात यह है कि पाकिस्तान रेडियो और पाकिस्तान के सरकारी टेलिवीजन को देखने वालों की संख्या पाकिस्तान में दूर दर्शन देखने वालों की संख्या से काफी कम है।
एक सरकारी जानकारी के मुताबिक देश के सरकारी सूचना तंत्र प्रसार भारती के डिजिटल चैनल्स की वृद्धि दर 2020 में 100 फीसदी से ज्यादा रही। इसमें रोचक बात यह है कि प्रसार भारती द्वारा संचालित दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो को भारत के बाद सबसे ज्यादा पाकिस्तान में देखा-सुना गया।